AAP का दावा-BJP ने गहरी साजिश रच कर दिल्ली को डुबाया, वीडियो जारी कर दिखाए सबूत

भले ही दिल्ली में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश नहीं हुई है, लेकिन अभी भी राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। बीजेपी और आप आपस में एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते नजर आ रही हैं। अब आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर साजिश करने का आऱोप लगाया है।

आप ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, क्या BJP ने गहरी साजिश रच कर दिल्ली को डुबाया? क्या BJP दिल्ली के लोगों को बाढ़ में मार कर अपनी हार का बदला लेना चाहती है? इन सभी सवालों का जवाब इस वीडियो को देखने के बाद मिल जाएगा।

aap-claims-bjp-drowned-delhi

आप ने लिखा कि, जिसमें एक युवा हथिनीकुंड बैराज से साफ दिखा रहा है कि किस तरह साज़िश करके सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ दिया गया। जबकि उत्तर प्रदेश की तरफ जाती एक नहर पूरी तरह से सूखी है। दिल्ली वालों से नफ़रत में अंधी हो चुकी है बीजेपी।

आप के सांसद संजय सिंह प्रेस वार्ता में कहा कि, दिल्ली में 3 दिन से बारिश नहीं हुई है, फिर बाढ़ की वजह क्या है? इसकी वजह है बीजेपी द्वारा रची गई गहरी साजिश, मोदी जी के मन मे छिपी नफ़रत जो ऐसी घटनाओं में निकल कर बाहर आती है। मैं पूरी जिम्मेदारी से कहता हूँ कि ये बाढ़ प्रायोजित है।

संजय सिंह ने कहा कि, हथिनीकुंड बैराज से हरियाणा दिल्ली और यूपी में पानी जाता है। लेकिन 9 तारीख़ से सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ दिया गया। अगर यही पानी बराबर छोड़ा गया होता तो आज दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं होती। बीजेपी ऐसा क्यों कर रही है? दिल्ली ने बीजेपी के 7 सांसद जिताये, बेहतर होता कि सभी मोदी जी से अपील करते कि सारा पानी दिल्ली की तरफ ना छोड़ा जाए।

ये भी पढ़ेे: Delhi Floods: 'बाढ़' में क्यों डूब गयी दिल्ली?

'आप' ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हथिनीकुंड बैराज से सिर्फ दिल्ली की तरफ पानी छोड़ा गया। आप ने पूछा है कि क्या दिल्ली की हार का बदलना लेने के लिए इसे बाढ़ में डुबाया जा रहा है? पार्टी ने हरियाणा सरकार से तीन दिन का डेटा भी सार्वजनिक करने को कहा है।

आप की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपना पक्ष रखा और इसे प्राकृतिक आपदा बताया। उन्होंने कहा, 'अभी जो बाढ़ आया है वो प्राकृतिक आपदा है, इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। पहाड़ी राज्यों में जो बारिश हुई है, अचानक उसका प्रभाव हमारी नदियों में बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+