LG तानाशाही कर रहे हैं, बस मार्शलों के मुद्दे पर भड़के दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज
New Delhi: दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और LG के बीच ठन गई है। DTC की बसों से हटाए गए 10 हजार से अधिक बस मार्शल्स के मुद्दे को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि BJP और LG मुद्दे से भाग रही है। उपराज्यपाल मार्शलों को बेरोजगार रखना चाहते हैं। इस बार दिल्ली में BJP एलजी की वजह चुनाव हारेगी।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली विधानसभा में एक संकल्प पास हुआ था कि 3 अक्टूबर को सरकार के मंत्री, AAP और बीजेपी के सभी विधायक LG साहब से मिलने जाएंगे। इस संकल्प में कहा गया था कि इस दौरान बस मार्शल की बहाली के लिए LG साहब जिस कागज़ पर Sign आदि करने को कहेंगे, वहां हस्ताक्षर किए जाएंगे। आप के विधायकों ने अपना वादा निभाया, लेकिन कल जब आम आदमी पार्टी के विधायक एलजी साहब से मिलने पहुंचे तो BJP के सभी विधायकों ने यू टर्न ले लिया और कोई भी LG साहब से मिलने नहीं पहुंचे।

LG के कदम पर उठाया सवाल
उन्होंने आगे कहा कि BJP के LG विनय सक्सेना साहब हज़ारों की संख्या में संविदा कर्मियों को बेरोज़गार करने में जुटे हुए हैं। दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए तमाम कर्मियों की तनख़्वाह BJP के LG साहब द्वारा रोक दी गई, उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। कल हजारों बस मार्शल अपना हक मांग रहे थे लेकिन एलजी साहब के पास उनसे मिलने तक का समय नहीं है। इसके अलावा उन्होंने इन बस मार्शलों पर तानाशाह की तरह पुलिस बल का प्रयोग भी किया।
BJP पर LG आवास में छुपकर बैठने का लगाया आरोप
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल हमलोगों को पुलिस द्वारा घसीटा गया। कल LG के घर के बाहर BJP का कोई विधायक और नेता क्यों नहीं था? बस मार्शलों की बहाली के लिए हमारी सरकार ने कई बार पत्र लिखे, विधानसभा में प्रस्ताव पास किया। लेकिन इन बस मार्शलों की बहाली LG साहब के हस्ताक्षर के बाद ही हो सकती है, लेकिन वह नहीं चाहते हैं कि इन गरीब मार्शलों का भला हो सके और वह LG आवास में छुपकर बैठे हैं। इन बस मार्शलों को बेरोजगार रखकर और इन्हें तड़पाकर गरीब विरोधी भारतीय जनता पार्टी को मजा आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications