5 सवालों के बाद अब केजरीवाल ने फोड़ा लेटर बम, भागवत से पूछा- 'क्या बीजेपी RSS से बड़ी हो गई'

Arvind Kejriwal Letter to Mohan Bhagwat: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इसी के साथ वो बीजेपी और पीएम मोदी पर भी लगातार हमलावर हैं। हाल ही में केजरीवाल ने 22 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से 5 सवाल पूछे थे। इसके बाद अब उन्होंने बुधवार (25 सितंबर) को एक लेटर लिखकर आरएसएस चीफ से तीखे सवाल किए गए हैं।

क्या बीजेपी आरएसएस से बड़ी हो गई? अरविंद केजरीवाल ने यह सवाल बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर पूछा। इसी के साथ उन्होंने भागवत को लिखे पत्र में कहा कि भाजपा ने आरएसएस का कद छोटा कर दिया है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने संघ प्रमुख भागवत को सीधा चिट्ठी लिखकर बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों को लेकर कई तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि जिस दिशा में बीजेपी की केंद्र सरकार देश और देश की राजनीति को ले जा रही है, यह पूरे देश के लिए हानिकारक है।

पढ़िए आरएसएस चीफ भागवत से पूछे केजरीवाल के सवाल

  • देशभर में तरह-तरह के लालच देकर या ईडी-सीबीआई की धमकी देकर दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ा जा रहा है, दूसरे दलों की सरकारों को गिराया जा रहा है। क्या इस तरह चुनी हुई सरकारें गिराना देश और लोकतंत्र के लिए सही है? किसी भी तरह बेईमानी करके सत्ता हासिल करना, क्या आपको या आरएसएस को यह मंजूर है?
  • बीजेपी वो पार्टी है जो आरएसएस की कोख से पैदा हुई। ये आरएसएस की जिम्मेदारी है कि यदि बीजेपी पथ भ्रमित हो तो उसे सही रास्ते पर लाए। क्या आपने कभी प्रधानमंत्री को ये सब गलत काम करने से रोका?
  • आरएसएस एक तरह से बीजेपी की मां है। क्या बेटा इतना बड़ा हो गया कि मां को आंखे दिखाने लगा है? जेपी नड्डा के बयान से हर आरएसएस कार्यकर्ता आहत है। देश जानना चाहता है कि उनके बयान से आपके दिल पर क्या गुजरी?
  • आप सबने मिलकर कानून बनाया कि 75 साल की उम्र के बाद बीजेपी नेता रिटायर हो जाएंगे।इस कानून का खूब प्रचार किया गया और इसी कानून के तहत आडवाणी जी और क मुरली मनोहर जोशी जी जैसे कद्दावर बीजेपी नेताओं को रिटायर किया गया। अब अमित शाह का कहना है कि वो कानून मोदी जी पर लागू नहीं होगा? क्या इस पर आपकी सहमति है? क्या सबके लिए कानून का समान नहीं किया जाना चाहिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+