सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI जांच पर भड़की आप, बोली- भाजपा अब तिहाड़ में बंद महाठग सुकेश का सहारा ले रही

दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच को मंजूरी दे दी। रंगदारी की शिकायत सुकेश चन्द्रशेखर ने दर्ज कराई थी, जो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। सुकेश की शिकायत पर दिल्‍ली के पूर्व मंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी पर दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी भड़क उठी है।

delhi aap

शनिवार देर शाम आप आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सोमनाथ भारती ने प्रेस कान्‍फ्रेंस की और दिल्‍ली राज्‍यपाल और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर आरोप लगाए।

दिल्‍ली आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा भाजपा के अंदर केजरीवाल सरकार का कितना खौफ है, उसका, जो देश बड़ा ठग सुकेश है, जो तिहाड़ जेल में बंद है, उस तक का सहारा भारतीय जनता पार्टी को लेना पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा भाजपा निराशा में, हताशा में किसी प्रकार से किसी का भी उपयोग करना चाहती है चाहे वो ठग हो या महाठग हो।

आप नेता ने कहा सुकेश चंद्रशेखर जो तिहाड़ में दो सौ करोड़ के घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है उसने तिहाड जेल में रहते हुए व्‍यापारी से ठगी की। इससे साफ है कि दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल और भाजपा ने दिल्‍ली को कैसी पुलिसिया व्‍यवस्‍था दी है।

उन्‍होंने कहा आज सुनने में आया है कि एक शिकायत शुकेश चंद्रशेखर ने दाखिल की थी कि 100 करोड़ का प्रोटक्‍शन मनी हमारे पूर्व मंत्री सत्‍येंन्‍द्र जैन के खिलाफ दाखिल की थी।

आप नेता ने कहा अब हद है कि जब महाठग सुकेश की दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच को मंजूरी दे दी है। सतेन्‍द्र जैन दिल्‍ली सरकार के वो पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हैं जिन्‍होंने देश ही नहीं दुनिया को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा एक मॉडल प्रस्‍तुत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+