LG के राज में दिल्ली में गैंगस्टर्स का बोलबाला, बढ़ते क्राइम को लेकर एलजी पर हमलावर हुई AAP

New Delhi: दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण आम लोगों के बीच दहशत का माहौल है। इसे लेकर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस की। इस क्रम में उन्होंने एलजी पर निशाना साधते हुए कहा विनय सक्सेना जबसे LG बने हैं तब से दिल्ली में क्राइम रेट बढ़ गया है। हमें लगता था कि वो विदेश में हैं तो इसलिए कुछ नहीं बोल रहे लेकिन अब तो वो लौट आये हैं तो भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

उन्होंने कहा, 15 दिन पहले ग्रेटर कैलाश के जिम मालिक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे में 3 प्रमुख जगहों पर गोलियां चली, सभी को फिरौती के लिए Call आयी थी। यहाँ तक कि आप विधायक संजीव झा और अजय दत्त को भी गैंगस्टर्स द्वारा फिरौती के लिए धमकी दी जा चुकी है। पिछले दिन जिस जगह गोलियाँ चली, उन्हें 6 महीने से धमकी मिल रही थी, उन्होंने FIR भी करवाई लेकिन पुलिस ने कोई भी एक्शन नहीं लिया। शोरूम के मालिक दहशत में हैं, उनसे 5 Crore की फिरौती माँगी गई है, अगर वो नहीं देंगे तो सबको जान से मारने की धमकी दी गई है।

Saurabh Bharadwaj

LG को AAP ने लिखा पत्र

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि AAP के विधायकों ने दिल्ली की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए, LG को पत्र लिखा है। हम उम्मीद करते हैं कि वो चर्चा के लिए जल्द समय देंगे। एक पुलिस अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने में 500 धमकी आए हैं जिसमें से सिर्फ़ 15 में ही FIR की गई है। LG साहब बताएं कि दिल्ली पुलिस और उसके कमिश्नर क्या कर रहे हैं?

उन्होंने LG हमला करते हुए उन्हें BJP की कठपुतली बताया और कहा एलजी के राज में दिल्ली में गैंगस्टर्स का बोलबाला है

1) दिल्ली में कई गैंग्स सक्रिय।
2) विनय सक्सेना के LG बनने के बाद क्राइम रेट तेजी से बढ़ा।
3) बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर, AAP MLAs ने LG को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+