'रेप आरोपी को पीएम का पूरा समर्थन', आम आदमी पार्टी का बड़ा हमला
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के शोषण का अरोप है। एक दिन पहले भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपने टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया।
बृजभूषण सिंह ने चुनाव न लड़ने के सवाल पर कहा है 'मेरा टिकट कौन कटवा रहा है, क्या आप मेरा टिकट करवा रहे हैं?' बृजभूषण सिंह के इस बयान पर आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

दिल्ली और पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने एक न्यूज वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर की है जिसमें भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा है-'बृजभूषण जनता पार्टी का टिकट अब जनता कोटेगी।'
रेप आरोपी बृजभूषण को है पीएम का पूरा समर्थन
इस पोस्ट के साथ आप ने बृजभूषण सिंह के उक्त बयान का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही बृजभूषण सिंह लड़कियों के साथ अश्लीलता करता था...दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित न्यूज क्लिप भी आप ने शेयर की है। जिसके साथ आप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए लिखा है- 'रेप आरोपी बृजभूषण को है पीएम मोदी का पूरा समर्थन।'
बृजभूषण शरण सिंह पर है यौन शोषण का आरोप
बता दें भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत अन्य दिग्गज पहलवानों ने छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप लगाया है। लंबे समय तक देश के कई पहलवाल बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन भी किया था।
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिया है ये बयान
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने छह बार के सांसद बृजभूषण के खिलाफ 15 जून को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जिसमें किसी महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधि बल प्रयोग करने, यौन उत्पीड़न, पीछा करना, अपराधिक धमकी के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके साथ ही हाल ही में कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने इस केस की सुनवाई के दौरान बयान दिया- 'बृजभूषण सिंह ने हर मौके पर महिला पहलवानों का शोषण किया है, उन्हें हर बार पता था कि वो क्या कर रहे हैं।'
कौन कटवा रहा हे मेरा टिकट...क्या आप काटेंगे?
यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपना टिकट कटने पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा था कौन कटवा रहा हे मेरा टिकट...क्या आप काटेंगे? बताइए आप कटवा सकत हो तो कटवा लेना... इसके साथ उन्होंने कहा था कि वो फिर से चुनाव लड़ेंगे।
Brijbhushan Janta Party की Ticket अब जनता काटेगी। pic.twitter.com/FMBkg8B0NZ
— AAP (@AamAadmiParty) September 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications