NEET पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शुरू किया हल्ला बोल प्रदर्शन
AAP Stands With NEET Students: नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के पेपर लीक मामले में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है।
वहीं अब आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली समेत आज पूरे देश में नीट में हुई कथित धांधली को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

नीट एजाम स्कैम का नाम से आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ अभियान शुरू किया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के जंतर मंतर में मोदी सरकार के खिलाफ मंगलवार को प्रचंड विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राज्यसभा सांसद की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ ये विरोध-प्रदर्शन किया।
Recommended Video
NEET Exam स्टूडेंट के पिता ने किया ये बड़ा खुलासा
आप के इस प्रदर्शन में बिहार निवासी जितेन्द्र कुमार जिनकी बेटी ने नीट की परीक्षा दी थी, उन्होंने मंच पर आकर अपना दुख बयां किया। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी पिछले तीन वर्षों से नीट परीक्षा में घोटाले का शिकार हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि OMR शीट के माध्यम में गड़बड़ियां की जा रही हैं।
जीतेंद्र कुमार ने कहा मेरी बेटी NEET Exam में हो रही गड़बड़ियों से परेशान हो चुकी है। मैं चाहता हूं कि इन तमाम गड़बड़ियों को लेकर संसद में आवाज़ उठाई जाए।
चौथी पास राजा की सरकार ने मासूम छात्रों...
आप नेता राखी बिरला ने धरने में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा चौथी पास राजा की सरकार ने NEET Exam में घोटाला करके देश के मासूम बच्चों के भविष्य के साथ सौदा कर लिया है। उन्होंने कहा इस नीट परीक्षा में कई गड़बड़ियां हुईं, लेकिन शिक्षा मंत्री इसे सामान्य घटना बताते हैं। इस अपंग सरकार को देश के भविष्य की चिंता नहीं है।
आप नेता ने कहा आज हम किसी राजनीतिक मुद्दें को लेकर धरना प्रदर्शन करने नहीं आए हैं हम इन्हीं मासूम बच्चों की आवाज को बुलंद करने के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
लाखों बच्चे आज निराश हैं
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने प्रदर्शन में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों बच्चे आज निराश हैं। उनके माता-पिता परेशान हैं। मजदूर और किसान एक-एक पैसा बचाकर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं, आज वह निराश हैं। उन्होंने भाजपा की सरकारों में लगातार प्रतियीगी परीक्षाओं में पर्चा लीक हो रहा हैं। जनता ने इस बार इनको संदेश भी दिया है लेकिन ये लोग सबक़ सीखने को तैयार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications