आम आदमी पार्टी स्थापना दिवस: सीएम केजरीवाल ने दी बधाई, बोले- जनता के प्यार ने बनाया राष्ट्रीय दल

आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर आप कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए सीएम केजरीवाल ने अपने राजनीतिक संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये आम आदमी पार्टी से प्यार और उसकी विचारधारा से लोगों को जुड़ाव ही है, जिसने इतने कम समय में प्रदेश स्तरीय दल को राष्ट्रीय स्तर का बना दिया।

दिल्ली समेत सभी राज्यों में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता अपने दल के स्थापना दिवस को मना रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी स्थिति पार्टी के मुख्यालय के अलावा अन्य राज्यों के प्रदेश कार्यालयों पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है। ऐसे में दिल्ली के सीएम व आम आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने दल के शुरुआती दिनों के संघर्ष को याद करते हुए पार्टी की सफलता के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।ॉ

CM Kejriwal over AAP Foundation Day

सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी आम आदमी पार्टी की स्थापना की गई। केजरीवाल ने कहा दल की स्थापना से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई लेकिन हम सबके जज़्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है।

उन्होने भरोससा दिलाया कि एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी को मिली अब तक सफलता और AAP के 12वें स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी साथियों, वालंटियर्स और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं आम आदमी पार्टी भारतीय इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से दो राज्यों में सरकार बनीं और दो और राज्यों में विधायक बने। आज देश के हर कोने में AAP के कार्यकर्ता हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+