Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज होगी बारिश? जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश होने की वजह से यहां के तापमान में गिरावट हुई है जिससे लोगों को फिर से सर्दी का एहसास होने लग गया है।

Delhi Weather Updates

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज भी यहां पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है और कहा है आज और कल मौसम यहां गीला-गीला ही रहेगा।

बारिश का कारण पहाड़ों पर बना पश्चिमी विक्षोभ है जिसके कारण पहाड़ों पर जमकर बरसात हो रही है और जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। आज यहां पर अधिकम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है

हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 211 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 211 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 221 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 232 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -212 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -213 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आज बारिश के साः-साथ ओले भी गिर सकते हैं तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है इसल्ए यहां पर ऑरेंज अलर्टय जारी है तो वहीं तो वहीं असम, सिक्किम, त्रिपुरा औप साउथ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मौसम ड्राई बना हुआ है जबकि राजस्थान और महाराष़्ट्र के कुछ इलाकों में हल्की बरसात होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+