कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद महाराष्ट्र की सियासत तेज, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिले आदित्य ठाकरे
Aaditya Thackeray Meets Arvind Kejriwal: उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

Aaditya Thackeray Meets Arvind Kejriwal: उद्धव ठाकरे गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की और वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सियासी अटकलें भी तेज हो गईं। लोग सोच रहे आखिर दोनों नेताओं के बीच की मुलाकात के मायने क्या हैं? महाराष्ट्र में अरविंद केजरीवाल ठाकरे परिवार की मदद कैसे करेंगे?
अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्विटर पर आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कीं। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने ट्वीट मुझे आज अपने आवास पर आदित्य ठाकरे की मेजबानी करने का अवसर मिला। मैंने वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर उनके साथ विस्तृत बातचीत की। बैठक में आदित्य ठाकरे के साथ शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे।
कर्नाटक चुनाव परिणाम के एक दिन बाद ही मुलाकात
दोनों नेताओं की यह बैठक कांग्रेस द्वारा कर्नाटक में प्रचंड जीत दर्ज करने के एक दिन बाद हुई है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में पंजाबी वोटर्स की संख्या भी ठीक-ठाक है। इसलिए महाराष्ट्र में अरविंद केजरीवाल किसी न किसी तरीके से मदद कर सकते हैं। हालांकि, बैठक का असली मकसद क्या था यह अभी सामने नहीं आई है।
कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत
कांग्रेस ने कर्नाटक में शनिवार को पूर्ण बहुमत हासिल किया और पार्टी ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें प्राप्त कीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है। जनता दल-सेक्युलर (JDS) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। निर्दलीयों ने दो सीटें जीती हैं जबकि कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष ने एक-एक सीट जीती है।
मोदी लहर खत्म, अब हमारी लहर पूरे देश में शुरू: संजय राउत
वहीं इससे पहले संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि मोदी लहर खत्म हो चुकी है और अब हमारी लहर पूरे देश में आ रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हमारी तैयारी शुरू हो चुकी है और आज शरद पवार की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है, हम इस बैठक में 2024 के चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे और इसकी तैयारी शुरू करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications