Delhi: पांडव नगर में 19 साल की लड़की को कार में खींचने की कोशिश, दी तेजाब फेंकने की धमकी
Delhi News: दिल्ली के पांडव नगर में एक व्यक्ति ने 19 साल की लड़की पर तेजाब फेंकने की धमकी दी और उसको कार में खींचने की कोशिश की।

Delhi News: नए साल की शुरूआत होते ही देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला दिल्ली के पांडव नगर इलाके का है। यहां एक कार चालक ने 19 वर्षीय लड़की को कार में खींचने की कोशिश की। इस दौरान कार चालक उसे खींचने में नाकाम हो गया तो उसने उसपर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस खीचातानी में लड़की घायल हो गई। तो वहीं, इस मामले पर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने प्रतिक्रिया दी है।
यह घटना दिल्ली के पांडव नगर इलाके की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 वर्षीय लड़की अपने परिवार के साथ मयूर विहार में रहती हैं। मार्केट से वापस लौटते समय कुकरेजा अस्पताल के पास एक कार सवार युवक ने उसके सामने आकर गाड़ी रोक दी। पीड़ित युवती का आरोप है कि कार सवार युवक ने नए साल की पार्टी में मेरे साथ चलने को। जिसपर युवती ने साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद कार सवार शख्स ने उसने जबरदस्ती कार में खींचने की कोशिश की।
इस दौरान पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धक्का देते हुए तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस खीचातानी में 19 वर्षीय लड़की घायल हो गई। वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 19 वर्षीय लड़की को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Recommended Video

वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अब तक अंजलि की दर्दनाक मौत पर देश बहस ही कर रहा है और दिल्ली के पांडव नगर इलाक़े में एक और दरिंदगी की खबर आ चुकी है। एक आदमी ने लड़की को अपनी गाड़ी के अंदर खींचने की कोशिश करी और जब लड़की ने विरोध किया तो उसे तेज़ाब से जलाने की धमकी दी। लड़की को चोटें भी आई हैं। कब तक ये चलेगा?'












Click it and Unblock the Notifications