दिल्ली में 9वीं और 11वीं के छात्र अगली क्लास में होंगे प्रमोट, सरकार ने तैयार की पूरी नीति
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौर में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो, इसीलिए दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था की हुई है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने बच्चों को अगली क्लास में प्रमोट करने की पॉलिसी की भी शुरुआत की है। पिछले साल लॉकडाउन की वजह से पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार ने छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया था और ये प्रक्रिया अब इस साल भी जारी रहेगी। दरअसल, दिल्ली के सरकारी व वित्त पोषित स्कूलों में 9 वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र इस भी बार भी अगली क्लास में प्रमोट कर दिए जाएंगे।

पिछले साल पहली से आठवीं के छात्र हुए थे प्रमोट
Recommended Video
आपको बता दें कि पिछले एकेडमिक सेशन में मार्च के आखिरी सप्ताह में कोरोना से बचाव के चलते स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करना पड़ा था, जिसके तहत छात्रों की वार्षिक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत पहली से 8वीं तक के छात्रों को सीधे अगली क्लास में प्रमोट कर दिया था, लेकिन 9वीं और 11वीं के छात्रों को इसका फायदा नहीं हुआ था, लेकिन इस बार चालू शैक्षणिक सत्र में इस पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा।
9वीं और 11वीं के छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट करने से पहले उनका मूल्यांकन होगा, जो अर्द्ध वार्षिक, आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल के आधार पर होगा। शिक्षा निदेशालय ने पास होने के लिए न्यूनतम अंक 33 निर्धारित किए हैं। जिसके तहत छात्रों को मुख्य पांच विषय में यह अंक लाने होंगे। छात्रों को अधिकतम 15 अंक का ग्रेस दिया जाएगा। वहीं अगर छात्र इसके बाद भी पास नहीं होता है और एक विषय में 33 से कम लाता है, तो परिणाम जारी होने के एक महीने बाद होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए वह पात्र होगा।
शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का आदेश, सभी सरकारी अस्पतालों में कम से कम 6 वैक्सीनेशन सेंटर खोले जाएं












Click it and Unblock the Notifications