मार्डन बनने के चक्कर में दिल्लीवासी हो रहे हैं पौष्टिक भोजन से दूर: सर्वे
नई दिल्ली। भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक दिल्ली.. के लिए एक और चिंताजनक खबर आयी है और वो यह कि दिल्लीवासी पौष्टिक भोजन से दूर भाग रहे हैं। मार्डन लाइफस्टाइल के चक्कर में लोग तैलीय भोजन और जंक फूड को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जिसके कारण दिल्ली की नंबे प्रतिशत जनता में प्रोटीन की कमी देखी जा रही है, उनकी हड्डियों में कमजोरी देखी जा रही है जिसके चलते वो कम उम्र में बीमारियों और दवाइयों के गुलाम बन रहे हैं।
यह बात इंडियन मार्केट रिसर्च ब्यूरो (आईएमआरबी) सर्वे में सामने आयी है, यह सर्वे सात शहरों में किया गया था, जिसमें दिल्ली वालों में ही सबसे ज्यादा प्रोटीन की कमी देखी गयी। यह कमी शाकाहारी लोगों में ज्यादा देखी गई जबकि मासांहारी लोगों में यह कमी कम है। इस सर्वे में 30 से 55 साल उम्र के 1,260 लोगों को शामिल किया गया था। इसमें पुरुषों, महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली महिलाओं को शामिल किया गया था।
इस सर्वे के रिजल्ट पर डॉक्टरों ने चिंता जताई है और कहा है कि यह सर्वे आने वाली जनरेशन के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि निसंदेह प्रोटीन की कमी झेल रहे युवा अगर कल मां-बाप बनेंगे तो निश्चित तौर में उनके बच्चों में कमी होगी प्रोटीन की और बच्चे कुपोषण के भी शिकार हो सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications