Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली के आर्य कन्या गुरुकुल में 9 विद्या​र्थी कोरोना पॉजिटिव, स्कूल को बंद किया गया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित आर्य कन्या गुरुकुल में कोरोना के संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यहां विद्यार्थियों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिनमें से 9 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद स्कूल को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं, कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए ले जाया गया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया कि, पूरे देश में कोरोना के अब तक 1,25,89,067 मामले सामने आ चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi के Arya Kanya Gurukul की 9 छात्राएं मिली पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    9 students COVID-19 positive at Delhis Arya Kanya Gurukul in Rajinder Nagar, The school closed

    दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की तादाद 13,982 है। जबकि, यहां कुल मामले बढ़कर 6,76,414 हो चुके हैं। वहीं, पूरे देश की बात की जाए ​तो भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,90,19,657 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 8,93,749 सैंपल कल टेस्ट किए गए। यह जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई। बताया गया है कि, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,03,558 नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,25,89,067 हो गई।

    वहीं, देश में कोरोना से एक दिन के भीतर 478 मौतें हुई हैं। इन नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,65,101 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,41,830 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,82,136 है। इसके अलावा देश में कुल 7,91,05,163 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। अकेले दिल्ली की बात करें तो 15,83,047 लोगों को वैक्सीन मुहैया कराई जा चुकी है। साथ ही यहां पर 1,49,07,756 कोरोना टेस्ट भी हो चुके हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+