मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 80वीं ट्रेन रवाना, तीर्थयात्रियों से मिलीं आतिशी मार्लेना
दिल्ली सरकार लोगों को मुफ्त में तीर्थयात्रा पर भेजने के लिए विशेष ट्रेनों से लोगों को भेजती है। इस कड़ी में 80वीं ट्रेन को रवाना किया गया है। यह ट्रेन बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को लेकर द्वारिकाधीश ले जा रही है। इस मौके पर आतिशी मार्लेना ने लोगों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी।
आतिशी मार्लेना ने कहा, चार धामों में से एक: श्री द्वारकाधीश हज़ारों सालों से भारतीय आस्था का केंद्र रहा है।सौभाग्य है, कि आज हम केजरीवाल जी की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की 80वी ट्रेन से दिल्ली के बुजुर्गों को द्वारकाधीश ले जा रहे है। यात्रा के पूर्व, बुजुर्गों के साथ भजन संध्या में शामिल हुई।

आतिशी ने बताया कि कुछ महीनों से हर एक हफ्ते मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की ट्रेन देशभर के धार्मिक स्थलों के लिए रवाना हो रही है। केजरीवाल जी सही मायने में श्रवण कुमार के साक्षात स्वरूप है,जो हर कदम दिल्ली के बुजुर्गों की सेवा के लिए तत्पर है। अब आस्था की राह में आर्थिक बाधाएँ खत्म हो चुकी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक कुल 79 ट्रेनों ने 77,000 से अधिक बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को भारत भर के विभिन्न तीर्थस्थलों पर पहुंचाया है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम, द्वारकाधीश, सोमनाथ, नागेश्वर, जगन्नाथ पुरी, उज्जैन में बाबा महाकाल, शिरडी साईं बाबा, तिरूपति बालाजी, अयोध्या, माता वैष्णो देवी, पुष्कर, फतेहपुर सीकरी, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, करतारपुर साहिब की यात्रा की सुविधा प्रदान करती है।
इन तीर्थयात्राओं में भाग लेने के लिए तीर्थयात्री ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते हैं। दिल्ली सरकार सुविधाजनक ट्रेन सेवाओं, घर से स्टेशन तक और वापस परिवहन की व्यवस्था करती है। वे यात्रा के दौरान प्रत्येक तीर्थयात्री के आराम और सुविधा के लिए आवास, भोजन और आवश्यक वस्तुओं से युक्त किट भी प्रदान करते हैं












Click it and Unblock the Notifications