सनसनी: शहादरा के मानसरोवर पार्क में 4 महिलाओ समेत 5 लोगो की निर्मम हत्या, जमीनी विवाद का है शक
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक फ्लैट में पांच लाशें मिलीं। मामला दिल्ली के शहादरा का है जहां के मानसरोवर पार्क इलाके में 5 हत्याएं हुईं। मरने वालों में चार महिलाएं है
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक फ्लैट में पांच लाशें मिलीं। मामला दिल्ली के शहादरा का है जहां के मानसरोवर पार्क इलाके में 5 हत्याएं हुईं। मरने वालों में चार महिलाएं हैं। पुलिस को जानकारी मिली कि जिंदल ऑयल मिल के अंदर बने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चार महिलाओं की हत्या कर दी गई। ये मिल काफी समय से बंद है। इतना ही नहीं अपार्टमेंट के बाहर मौजूद गार्ड की भी हत्या कर दी गई। इस मिल के मालिक 7 भाई हैं। इन्हीं में से एक के परिवार की हत्या कर दी गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिन महिलाओं की हत्या की गई है, उनमें 82 वर्षीय उर्मिला जिंदल उनकी तीन बेटियां- संगीता गुप्ता उम्र 56 वर्ष, नूपुर जिंदल वर्ष 48, और अंजलि जिंदल उम्र 38 वर्ष शामिल हैं। सभी की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई. गार्ड राकेश उम्र 42 वर्ष, का शव ग्राउंड फ्लोर पर बरामद हुआ। शुरुआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे 600 गज की प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।














Click it and Unblock the Notifications