राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत 40 सर्विसेज की होम डिलिवरी करेगी आप सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने नई सेवा शुरू करने जा रही है। आप सरकार अब लोगों के राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट, डुप्लीकेट आरसी जैसी 40 पब्लिक सर्विसेज की होम डिलिवरी करेगी।

गुरुवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया, जिसमें सरकार ने 40 पब्लिक सर्विसेज की होम डिलिवरी करने का फैसला लिया। इसके लिए सरकार एक प्राइवेट एजेंसी हायर करेगी। लोगों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर बनाए जाएंगे, जहां आप अपनी शिकायत और अनुरोध की जानकारी दे सकते है। आप मामूली चार्ज चुकाकर इन सर्विसेज की होम डिलिवरी पा सकते है। सरकार अगले फेज में 30 और सेवाओं को इससे जोड़ने की तैयारी में है।
माना जा रहा है कि अगले 3 से 4 महीने में सरकार इस सुविधा को शुरू कर देगी। फिर आप जाति प्रमाणपत्र, पानी का कनेक्शन, आय प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मूल निवास, मैरिज रजिस्ट्रेशन, डुप्लीकेट आरसी जैसी 40 सुविधाओं का घर पर लाभ उठा सकते है।












Click it and Unblock the Notifications