दिल्ली: मैक्‍स अस्पताल में डॉक्‍टर समेत 33 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव, 145 नर्स क्‍वारंटाइन

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 33 स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा यहां की 145 नर्सों को उनके हॉस्टलों में क्वारंटाइन किया गया है। अस्पताल के मुताबिक, सभी स्वास्थ्य कर्मियों की रू​टीन जांच की गई, जिसके बाद कुल 33 स्वास्थ्य कर्मियों के इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें दो डॉक्टर और 23 नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। इसके अलावा अन्य तकनीशियन और सहायक कर्मचारी हैं।

Recommended Video

    Covid 19 :Delhi के Max Hospital में डॉक्‍टर समेत 33 स्वास्थ्य कर्मी Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    33 healthcare workers has tested positive for covid 19 at Max hospital in New Delhi

    अस्पताल प्रशासन के मुता​बिक, इन सभी को साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पटपड़गंज की इन 145 नर्सों को एक निजी छात्रावास में 14 दिनों के लिए छोड़ दिया गया है। इसके अलावा इस हॉस्टल को सील कर दिया गया और स्थानीय अधिकारियों ने इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अस्पताल प्रशासन के मुता​बिक, इन सभी को साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पटपड़गंज की इन 145 नर्सों को एक निजी छात्रावास में 14 दिनों के लिए छोड़ दिया गया है। इसके अलावा इस हॉस्टल को सील कर दिया गया और स्थानीय अधिकारियों ने इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। बता दें, मैक्स ग्रुप ने 15 अप्रैल को को घोषणा की थी कि वह अगले कुछ हफ्तों में देश भर में अपने 24,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 1,000 रोगियों के कोरोना संक्रमण की जांच करेगा।

    बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 29, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में 29, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में 25 और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में अब तक 50 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अपोलो, सर गंगा राम, मूलचंद, आरएमएल, सफदरजंग, एम्स और लोक नायक हॉस्पिटल में भी स्वास्थ्य कर्मियों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+