दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश से लाए छह करोड़ के सोने के साथ 29 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर अलग-अलग फ्लाइट में छह करोड़ के सोने के साथ आए 29 लोगों को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। दो घंटों के भीतर कस्टम्स विभाग ने तुर्केमिस्तान से आए 29 यात्रियों से छह करोड़ का गैर-कानूनी सोना जब्त किया। इन 29 यात्रियों के पास से 17.5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। तुर्कमेनिस्तान से दिल्ली पहुंचीं एक महिला ने अपने पर्स में सोना छिपा रखा था तो एक दूसरी महिला ने गले में सोने की चेन पहनी हुई थी। वहीं एक दूसरी फ्लाइट में आए ग्रुप के हर मेंबर के पास 600 ग्राम से एक किलोग्राम सोना था।

29 passengers in 2 flights bring in Rs 6 crore gold held delhi airport

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कस्टम अधिकारी ने बताया कि सभी पैसेंजर दो फ्लाइट्स में आए थे। 29 में से 23 टर्किश एयरलाइन की फ्लाइट से पहुंचे थे तो अन्य पांच दूसरी फ्लाइट से दिल्ली आए थे। दो घंटे के भीतर सभी गोल्ड तस्करों को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सोना चेन, चूड़ियों और गोल्ड-फॉइल के रूप में भारत लाया गया। अरेस्ट किए गए सभी तस्करों में 22 महिलाएं हैं और 6 पुरुष हैं।

कस्टम अधिकारी ने बताया कि पहली फ्लाइट में आने वाले 23 यात्री अलग-अलग ग्रुपों में बंट गए थे लेकिन जैसे ही दो महिलाएं पकड़ी गईं, स्टाफ ने निगरानी बढ़ा दी ज्यादा चौकसी से चेकिंग की जाने लगी और यात्रियों के पास से एक के बाद एक सोना मिलता चला गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सोना चेन, चूड़ियों और गोल्ड-फॉइल के रूप में भारत लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+