दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत नहीं, सिर्फ 26 नए मामले

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: राजधानी दिल्ली में कोरोना के हालात अब काफी हद तक सुधर गए हैं, जहां बुधवार को सिर्फ 26 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। इसके अलावा 21 मरीज रिकवर हुए। जिस वजह से अब एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 354 ही है। खास बात ये रही कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी की भी मौत दिल्ली में नहीं हुई। इससे पहले 5 अक्टूबर को राजधानी में 27 मामले सामने आए थे।

corona

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 66682 टेस्ट किए गए, जिसमें सिर्फ 26 लोग ही पॉजिटिव निकले। ऐसे में देखा जाए तो अब राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 0.04 प्रतिशत है। वहीं दिल्ली में कुल बेडों की संख्या 11720 है, जिसमें से 217 पर मरीज भर्ती हैं, जबकि 11503 खाली हैं, जबकि 354 एक्टिव केस में 111 मरीज घर पर ही आइसोलेट हैं।

ये है वैक्सीनेशन का आंकड़ा
वहीं तीसरी लहर के खतरे को कम करने के लिए दिल्ली में वैक्सीनेशन तेजी से जारी है। जिसके तहत पिछले 24 घंटों में 153466 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें से 60028 लोग ऐसे थे, जिन्होंने पहली डोज ली, जबकि 93438 ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही अब तक वैक्सीनेटेड लोगों की संख्या 1854823 है। इसमें 12338345 को पहली डोज और 6209891 लोगों को दोनों डोज लग गई है।

क्या है देश के हालात?
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कुल 18833 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के मरीजों के रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ और एक्टिव केस घटकर 2,46,687 हो गए हैं। कोरोना के एक्टिव मामलों में 203 दिन बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+