Delhi Metro: मेट्रो में सफर कर रहे 25 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
Delhi Metro News: बीते कुछ सालों से युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ने लगे हैं। इस बीच दिल्ली से डरा देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे एक 25 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक MBBS का स्टूडेंट था।
आए दिन हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में चौकाने वाली बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हैरानी की बात ये है कि कम उम्र के लोगों के साथ ही ऐसा ज्यादा हो रहा है। अब राजधानी दिल्ली में मेट्रो के अंदर जा रहे एक 25 साल के एक एमबीबीएस छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एमबीबीएस का छात्र मयंक गर्ग, जो कि फिरोजपुर झिरका (हरियाणा) का रहने वाला था, वो बल्लभगढ़ से दिल्ली मेट्रो में सवार होकर आईएसबीटी जा रहा था, जिसको रास्ते में हार्ट अटैक आ गया और वो मौके पर ही गिर गया।
बताया जा रहा है कि आईएसबीटी बस स्टैंड जा रहे मयंक को जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन के पास दिल का दौरा पड़ा और वो मौके पर ही गिर गया। इसके बाद उसे आनन-फानन में मूलचंद अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पंचकूला में था एग्जाम
मृतक मयंक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि वो शनिवार को वो पलवल से मेट्रो से दिल्ली के आईएसबीटी के लिए जा रहा था। तभी ये हादसा हुआ। भाई के मुताबिक मयंक ने महाराष्ट्र के वर्धा से एमबीबीएस किया है। रविवार को उसका पंचकूला में एक एग्जाम था। उसके लिए दिल्ली के बाद पंचकूला जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications