दिल्ली में कोरोना के 25 नए मामले, किसी भी मरीज की नहीं गई जान

नई दिल्ली, 8 नवंबर: पूरे देश में टीकाकरण अभियान जारी है। जिस वजह से अब हालात काफी हद तक सुधर गए हैं। अप्रैल-मई में जहां दिल्ली के अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे थे, तो वहीं अब ज्यादातर अस्पतालों में बेड खाली हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राजधानी में सिर्फ 25 नए मामले रिकॉर्ड किए गए, जबकि 48 लोग ठीक हुए। राहत की बात ये रही कि सोमवार को किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

corona

स्वास्थ्य विभाग ने आगे बताया कि दिल्ली में बीते 24 घंटों में 41304 टेस्ट किए गए, जिसमें से सिर्फ 25 मरीज ही संक्रमित मिले। ऐसे में अब पॉजिटिविटी रेट 0.06 प्रतिशत है। नए केसों के साथ अब दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 1440143 हो गई है। जिसमें से 1414710 ठीक हुए, जबकि 25091 की मौत हो चुकी है। इस वजह से एक्टिव केस की संख्या 342 है। वहीं मृत्यु दर अभी 1.74 प्रतिशत के आसपास है।

अस्पतालों की हालत की बात करें तो कुल बेड की संख्या 9246 थी, जिसमें से सिर्फ 152 पर मरीज भर्ती हैं, जबकि 9094 बेड खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में सभी 3871 बेड खाली हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। जिसके तहत पिछले 24 घंटों में 44292 डोज लगाई गई। इसके साथ ही कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 20737556 हो गया है।

देश के क्या हैं हालात?
पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,451 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 266 लोगों की मौत हुई। इसी अवधि में 13,204 लोग रिकवर भी हुए हैं। इन नए केसों की वजह से देश में एक्टिव केसों की संख्या 1,42,826 हो गई। इसके अलावा 3,37,63,104 रिकवर हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+