दिल्ली: युवती की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्ती तोड़ने से खफा पूर्व प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर: राजधानी दिल्ली के द्वारका में 22 साल की एक लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। मंगलवार को ये मामला सामने आया है। लड़की को कत्ल करने का आरोप उसके पूर्व प्रेमी पर ही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने भी पाया है कि आरोपी लड़की के दोस्ती तोड़ लेने से नाराज था और इसी को लेकर उसने इस हत्या को अंजाम दिया है।

डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी घटना को लेकर अपने बयान में कहा, द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में एक 22 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया हमें पता चला कि दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, जो किसी कारण से टूट गई। इसको लेकर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
आरोपी ने पहले कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए लड़की को मिलने के लिए बुलाया और फिर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और केस में आगे की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications