बच्चियों को अकेला देखकर बनाता था शिकार, दिल्ली में हत्थे चढ़ा यह साइको क्रिमिनल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में 'साइको ​क्रिमिनल' हत्थे चढ़ा है। वह मासूम बच्चियों को अकेले पाकर उनका यौन उत्पीड़न करता था। एक बीट हेडकांस्टेबल की सूझबूझ से सिपाहियों ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पवन कुमार के रूप में हुई। पड़ताल में सामने आया कि 24 अगस्त को उसने एक 10 साल की बच्ची को उसके घर पहुंचाने के नाम पर वह अपने साथ बाइक पर ले गया था। एक सुनसान जगह पर उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। उसके बाद बच्ची को अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

4 बच्चियों के अपना शिकार बना चुका था

4 बच्चियों के अपना शिकार बना चुका था

इस मामले में शिकायत मिलने करीब 24 घंटों में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पड़ताल शुरू की थी। आरोपी पवन को उसके घर से ही दबोच लिया। पूछताछ में उसने कुबूला कि वह 4-5 दिनों में ही चार बच्चियों के अपना शिकार बना चुका था। उसने एक 10 साल की बच्ची को शनिवार सुबह करीब 10 बजे उठाया। वह अपने घर के पास स्थित किराने की दुकान में चीनी लेने के लिए आई थी। तभी आरोपी वहां अपनी बाइक से वहा पहुंच गया। उसने बच्ची से कहा कि उसकी मां उसे बुला रही है और उसे इस बीच सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने बच्ची को पिटाई करने के बाद अपनी हवस का शिकार बना डाला।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया

उसके बाद एक शख्स ने निर्मला अस्पताल के पास बच्ची को छोड कर भागते हुए युवक को देखा। जिसके बाद उस शख्स ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई। जहां यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई तथ्यों की पड़ताल की गई।

पिता के साथ दर्जी का काम करता है

पिता के साथ दर्जी का काम करता है

पता चला कि एक युवक पिछले कुछ दिनों से किशोरियों को अपना निशाना बना रहा है। इस बीच फुटेज से पुलिस के हाथ सुराग लग गया। पुलिस बाइक की नंबर प्लेट के जरिये आरोपी के घर तक जा पहुंची और उसे धर दबोचा। आरोपी अपने पिता के साथ दर्जी का काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+