पसंदीदा विषय ना मिलने पर हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदा आईआईटी छात्र, हालत नाजुक

छात्र ने विध्यांचल हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे छात्र की कई हड्डियां टूट गईं और वह बुरी तरह से घायल हो गया।

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के दिल्ली कैंपस में बुधवार को 19 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की कोशिश की। छात्र ने विध्यांचल हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे छात्र की कई हड्डियां टूट गईं और वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां वो जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदा आईआईटी छात्र

पुलिस ने बताया कि इंजीनियरिंग फिजिक्स का छात्र नीतीश कुमार पुर्ती बीते साल आईआईटी में आया था, वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था। बुधवार सुबह चार बजे पुर्ती के रुममेट अभिनंदन ने उससे टहलने के लिए चलने को पूछा लेकिन पुर्ती ने कहा कि वो नहीं जाएगा और उसे कुछ जरूरत है इसलिए सिक्योरिटी गार्ड को बुला दें। अभिमन्यु जब सीढ़ियों से उतर रहा था, तो उसने जोर की आवाज सुनी।

साथी छात्रों ने पहुंचाया अस्पताल
अभिमन्यु ने देखा कि पुर्ती फर्श पर पड़ा है और बुरी तरह के खून से लथपथ है। इसके बाद उसने दोस्तों की मदद से पुर्ती को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट मौके से नहीं मिला है लेकिन ये बात सामने आई है कि छात्र तनाव में था। पुलिस का कहना है कि रांची से छात्र के परिजन दिल्ली पहुंच रहे हैं और उनके पहुंचने के बाद ही ज्यादा कुछ कहा जा सकेगा।

पुलिस ने बताया कि छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके हाथ और टांग में कई फ्रेक्चर हैं। बताया जा रहा है कि जो विषय उसने पढ़ने के लिए दिया गया, वो उसे पढ़ना नहीं चाहता था। पुलिस ने अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आ जाने और मामले की जांच के बाद ही पता चलेगा कि क्या मामला है। इसके बाद ही केस दर्ज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+