दिल्लीः इस रूट पर बिना ड्राइवर दौड़ेगी मेट्रो, जानिए कब हो रही है शुरुआत
Recommended Video

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो ने हाल ही में एक मैजेंटा लाइन तैयार की है, इसकी खासियत है कि इस पर मेट्रो बिना चालक रहित दौड़ेगी। यह मेट्रो लाइन दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर शुरु होने जा रही। शुरुआत में तो मेट्रो को चालक ही चलाएंगे, लेकिन बाद में ये ऑटोमैटिक मोड पर चली जाएगी। 25 दिसंबर के दिन का इंतजार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इसी दिन मेट्रो के 15 साल पूरे हो रहे हैं।

बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी के बीच होगी शुरुआत
मैजेंटा लाइन की शुरुआत बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी के बीच किया जाएगा। इस मेट्रो सेवा की शुरुआत करने के लिए डीएमआरसी ने अक्टूबर के महीने में सुरक्षा आयुक्त के पास सभी दस्तावेज जमा किए थे। बारीकी से जांच करने के बाद कुछ शर्तों के साथ मेट्रो को चलाने की अनुमाति दे दी गई थी।

25 दिसंबर को होगी शुरुआत
डीएमआरसी ने जल्द ही इन शर्तों को पूरा कर लिया। शर्ते पूरा करने के बाद भी समय लगा क्योंकि गुजरात और हिमाचल प्रदेश थे। अब चुनावी माहौल खत्म हो चुका है तो 25 दिसंबर के दिन को चुना गया।

इस लाइन पर हैं 9 मेट्रो स्टेशन
बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी के बीच के दूरी लगभग 12 किलोमीटर है और इस लाइन पर 9 मेट्रो स्टेशन हैं। इस पूरी लाइन पर 25 मेट्रो स्टेशन हैं, जिन्हें खोलने में लगभग छह महीने का समय लग सकता है। वहीं डोमेस्टिक एयरपोर्ट से लेकर जनकपुरी पश्चिम के बीच भी ट्रायल का काम चल रहा है। काम लगभग पूरा हो चुका है।

ये होगा पहला मेट्रो स्टेशन
मैजेंटा लाइन पर देश का पहला जसोला विहार मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। इस पर मेट्रो स्टेबलिंग यार्ड बनेगा जहां स्टेबलिंग यार्ड में एक साथ 21 मेट्रो ट्रेन खड़ी की जा सकती हैं। ये एक आधुनिक मेट्रो स्टेशन होगा, इसमें कई सुविधाएं दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications