दिल्ली में फर्जी एजुकेशन बोर्ड का भंडाफोड़, 20 हजार जाली मार्कशीट बरामद

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने फेक शिक्षा बोर्ड चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग दिल्ली और लखनऊ में ज्यादा सक्रिय था। इस फेक बोर्ड से देशभर के 300 से ज्यादा स्कूल जुड़े हुए हैं। पुलिस ने लोगों से 17000 फेक मार्कशीट, एडमिट कार्ड जब्त की हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फेक बोर्ड चलाने के आरोप में और भी लोगों को गिरफ्तारी की जा सकती है।

 Delhi Fake school board arrested 20000fake marksheet

पुलिस कमिश्नर रविंद्र यादव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए एक शख्स ने बताया है कि उनकी मार्कशीट और लोगों को प्राइवेट और सरकारी नौकरी मिली है वहीं कई लोगों ने विदेश जाने के लिए पासपोर्ट भी लिया है।

पुलिस ने कहा है कि वो उन ऐसे लोगों को ढ़ंढ रहे हैं, जिन्होंने फेक डिग्री के कारण नौकरी हासिल की। अगर ऐसे लोग मिलते हैं तो उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ेगी।

ये गैंग कितना शातिर था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन लोगों अपनी वेबसाइट भी बना रखी थी और दावा करते थे कि इन्हें मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। ये लोग लोकल न्यूजपेपर के जरिए गांवों में विज्ञापन देते थे।किसी भी स्कूल को मान्यता देने के लिए ये लोग 10 हजार से दो लाख तक वसूलते थे।

जानकारों का कहना है कि मंत्रायल कभी भी बोर्ड को मान्यता नहीं देते है बल्कि नए बोर्ड के लिए राज्यों को कानून पास करना पड़ता है। पुलिस ने 65 साल के शिव प्रसाद पांडे को गिरफ्तार किया है जो खुद को इस बोर्ड का संस्थापक बताता है।

पुलिस का कहना है कि ये गैंग पूरे देश में फैला हुआ है। अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि अभी इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- UP: सरकारी आदेश के बाद भगवा रंग में 100 से ज्यादा प्राइमरी स्कूल, विवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+