'नई जिंदगी' शुरू करने के लिए 5 बच्चों ने छोड़ दिया घर, पुलिस ने पकड़ा तो बताई ये बात
Recommended Video

नई दिल्लीः बच्चों की उम्र को देखकर उनके काम का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। गाजियाबाद के रहने वाले 12 साल से 14 साल के बीच की उम्र के बच्चों ने अपने घर को छोड़ दिया, क्योंकि ये एक नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहते थे। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने इन बच्चों को पकड़ लिया। इन पांचों ने एक घर भी किराए पर लिया था। मकान मालिक को कहा था कि ये पांचों काम की तलाश में आए हैं।

डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) एके सिंगला ने कहा कि इन पांचों ने अपने लिए एक रसोई भी बनी रखी थी, जहां लगभग सारे सामान मौजूद थे। पुलिस अफसर ने बताया कि जब ये पुलिस इनके घर पहुंची तो कुछ बच्चे दीवार को रंग रहे थे। साथ ही बच्चों ने बताया कि इनका वापस घर लौटने का कोई इरादा नहीं है। इन सभी ने पढ़ाई छोड़कर दूसरा काम करने का फैसला किया है।
पुलिस के मुताबिक ये पांचों बच्चे एक ही इलाके के रहने वाले थे और एक ही स्कूल में जाते थे। पांच में तीन पहले से ही पार्ट टाइम नौकरी कर रहे थे। जब दूसरों इस बात का पता चला तो उन्होंने भी पढ़ाई छोड़कर काम करने की ठान ली। इनमें से एक 9वीं क्लास में पढ़ता है तो वहीं एक सातवीं का छात्र है।
सिंगला ने बताया कि ये बच्चे पढ़ाई में अच्छे नहीं थे और लगातार क्साल बंक करते रहते थे। एक सप्ताह पहले इन लोगों को स्कूल से निकाल दिया था। साथ ही काफी कुछ कहा गया
था।
पुलिस के मुताबिक इन पांचों ने 17 दिसंबर को घर फाइनल कर दिया। ये लोग शादियों में काम करने के साथ-साथ दूसरे कई काम करते थे। इनके घर वालों ने इनके गुम होने की खबर 20 दिसंबर को खिलवा दी थी।
इन बच्चों के रवैये को देखकर पुलिस भी हैरान है। सिंगला ने कहा कि एक ही इलाके से पांच बच्चों का गुम हो जाना काफी हैरान करने वाला था। वो भी 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों का गुम हो जाना। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम बनाई और इनकी खोज शुरू की। जब पुलिस ने इनसे बात की तो बच्चों ने कहा कि ये नई जिंदगी शुरू करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications