Uttarakhand News: सिलक्यारा सुरंग हादसे को लेकर उत्तराखंड सरकार ने दिखाई सख्ती, मामले की होगी विस्तृत जांच

Uttarakhand News: उत्तराखंड में उत्तरकाशी कई दिनों तक सुर्खियों में रहा है। उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में हुए हादसे ने करीब 41 जिंदगियों को मुश्किल में डाल दिया था। यह सुरंग प्रदेश के विकास का अहम भाग है। लेकिन इस हादसे के बाद अब कई सवाल उठ रहे हैं। इन सभी सवालों के जवाब और हादसे को देखते हुए अब उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। खुशियों के बाद अब इस मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।उत्तरकाशी जिले के अंतर्गत सिलक्यारा में चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे की राज्य सरकार विस्तृत जांच कराएगी। इस सिलसिले में पूर्व में गठित जांच समिति को प्रारंभिक रिपोर्ट लौटाते हुए उसे दोबारा सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

देश-दुनिया मामले पर थी नजर

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए 17 दिन चला बचाव अभियान विश्व भर में चर्चा के केंद्र में रहा था। केंद्र एवं राज्य के बेहतर समन्वय और तमाम एजेंसियों की कड़ी मेहनत से यह अभियान सफल रहा। सभी श्रमिक सुरक्षित निकाल लिए गए।

pushkar singh dhami

सात सदस्यीय टीम की थी गठित

सुरंग में भूस्खलन के कारण श्रमिकों के फंसने की घटना 12 नवंबर की सुबह हुई थी। तब सरकार ने भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जांच के लिए उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के निदेशक डा शांतनु सरकार की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के प्रतिनिधि और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के भू-वैज्ञानिक शामिल थे।

सैंपल लेकर समिति ने किया था निरीक्षण

इस सात सदस्यीय समिति को सिलक्यारा जाकर घटना से जुड़े विविध पहलुओं के अलावा मलबे की मिट्टी, पत्थर के सैंपल की जांच के साथ ही सुरंग में भूस्खलन जोन के लंबवत ठीक ऊपरी सतह पर पहाड़ की स्थिति का परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। समिति ने 13 नवंबर को सिलक्यारा जाकर जांच-पड़ताल शुरू की। साथ ही प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी।

विस्तृत जांच के लिए दिए गए निर्देश

सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा के अनुसार समिति ने जो प्रारंभिक रिपोर्ट दी है। उसमें कई बिंदुओं पर स्पष्टता नहीं है। इसे देखते हुए समिति को दोबारा सिलक्यारा सुरंग हादसे के संबंध में विस्तृत जांच करने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+