Uttarakhand News: सीएम धामी ने निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एफआरआई में आयोजित होने वाले निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम धामी ने समिट के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का भी उद्धाटन किया।
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों और सौन्दर्यीकरण के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। यह राज्य के लिए बड़ी समिट है।

समिट के लिए अभी तक ढाई लाख करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं। करारों की ग्राउडिंग के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के लिए आने से स्थानीय लोगों के रोजगार मिलने में तेजी से इजाफा होगा।












Click it and Unblock the Notifications