उत्तराखंड: एक मार्च से राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों को फिर से खोलने का आदेश

देहरादून। कोरोना के चलते पिछले करीब एक साल से बंद पड़े विश्‍वविद्यालयों और ड‍िग्री कॉलेज एक मार्च से खुल जाएंगे। राज्‍य सरकार ने आगामी एक मार्च से सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सभी सेमेस्टर को पहले की तरह संचालित करने का आदेश जारी किया है। हालांकि, एहतियातन सभी शिक्षण संस्थाओं को कोरोना से सुरक्षा से संबंधित मानकों का पालन करना होगा।

Uttarakhand government orders reopening of state universities and degree colleges from March

इससे पहले सरकार ने 11 दिसंबर को आदेश जारी कर ऑफलाइन मोड में आंशिक रूप से पठन-पाठन सुचारू करने का आदेश जारी किया था। साथ ही 15 दिसंबर को पठन-पाठन शुरू करने के संबंध में गाइड लाइन जारी की गई थीं। इस आदेश में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर पहले और अंतिम सेमेस्टर में अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने वाले थ्योरी और प्रेक्टिकल विषयों की ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने को अनुमति दी गई थी।

बता दें, प्रदेश सरकार छठी से 12वीं तक स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करवा चुकी है। वहीं, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भी ऑफलाइन पढ़ाई के लिए जोर दिया जा रहा था। इस संबंध बुधवार को उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, उच्च शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में 11 दिसंबर को जारी शासनादेश में आंशिक संशोधन किया गया है। सरकार के इस फैसले से उच्च शिक्षण संस्थाओं में एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+