उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, कल्याण सिंह समेत दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

देहरादून, 23 अगस्त: उत्तराखंड विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष रहीं स्व. इंदिरा हृदयेश, गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत, हरिद्वार के पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक बच्ची सिंह रावत को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बता दें, पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र है। सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर नेता सदन पहली बार मौजूद रहेंगे।

Uttarakhand Assembly 5 day Monsoon session starts from today

मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

बता दें, मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बनाई है। ऐसे में सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र के दौरान अनुपूरक बजट, दो सरकारी व दो असरकारी विधेयक भी पेश किए जाएंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष के 19 विधायकों ने सत्र के लिए 788 सवाल लगाए हैं।

दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

पहले दिन मौजूदा विधानसभा के दो दिवंगत विधायकों डॉ. इंदिरा हृदयेश (पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष) और गोपाल रावत के अलावा पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार व श्रीचंद, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें, पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र है। सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर नेता सदन पहली बार मौजूद रहेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रीतम सिंह रहेंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पिछले सत्रों की तरह इस बार भी सभामंडप का विस्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+