पिथौरागढ़: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, दो गंभीर

Pithoragarh News, पिथौरागढ़। देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक एम्बुलेंस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हासदे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार की देर रात का बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी मंगलवार सुबह मिली।

two died in road accident in Pithoragarh

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ से एक एम्बुलेंस हल्द्वानी जाते हुए जनपद चम्पावत के लोहाघाट थाना क्षेत्रान्तर्गत घाट-पनार के बीच गहरी खाई में जा गिरी। एंबुलेंस सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दोनों घायल हो गए। दुर्घटना बीती रात एक बजे के आसपास हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायलों को निकालकर ज़िला अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना में पिथौरागढ़ निवासी त्रिलोक सिंह (40) और शंकर सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामआगर गांव के ही रहने वाले 30 वर्षीय कमलेश थापा और जाखनी के पिथौरागढ़ के चचल राम घायल हो गए। बता दें कि एंबुलेंस से बीमार कमलेश थापा को लेकर तीन हल्द्वानी जा रहे थे। घाट चौकी इंचार्ज पवन जोशी ने बताया कि रात 1:30 के लगभग उन्हें सूचना मिली थी। जिसके बाद घाट चौकी पिथौरागढ़ ने त्वरित मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और आधे घंटे में रेस्क्यू कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+