रेप केस में 10 साल की सजा भुगत रहे पाकिस्तानी कैदी को हमले का डर, देहरादून पुलिस ने जेल में सुरक्षा बढ़ाई
uttarakhand News, देहरादून। जयपुर की जेल में पाकिस्तानी कैदी की हत्या हो जाने के बाद देश की अन्य जेलों में ऐसे मुजरिमों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देहरादून सुद्धोवाला जेल में पाकिस्तानी कैदी को भी खुद पर हमले का डर है, ऐसे में यहां भी पुलिस ने सुरक्षा-अलर्ट रखा है। यहां पाकिस्तानी नागरिक रेप के केस में 10 साल की सजा भुगत रहा है।

पुलिस के अनुसार, कैदी का नाम अमान है और उसे सुद्धोवाला जेल में रखा गया है। आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने बताया कि पाकिस्तानी कैदी को अलग बैरक में रखा गया है। साथ ही, सुरक्षा संबंधित निर्देश दिए गए हैं।
पुलवामा हमले के बाद गुस्से में हैं लोग
पाकिस्तानियों पर हमले की घटनाएं दरअसल पुलवामा में हुए भीषण आत्मघाती हमले के बाद सामने आई हैं। पाक परस्त आतंकियों ने 14 फरवरी को इंडियन सिक्योरटी फोर्स के 40 जवानों की जिंदगी लील ली थीं। जिसके बाद से दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आक्रोश इस कदर व्याप्त है कि जयपुर जेल में भारतीय कैदियों ने पाकिस्तानी कैदी से मारपीट कर दी। उसे इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications