शादी के बंधन में बंधने जा रहे है मिर्जापुर-2 के रॉबिन उर्फ प्रियांशु, आज गर्लफ्रेंड वंदना संग लेंगे सात फेरे

देहरादून। वेब सीरीज मिर्जापुर-2 हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस सीरीज में बेहद शांत स्वभाव का किरदार निभाने वाले रॉबिन उर्फ प्रियांशु पेनयुली का डॉयलॉग 'ये भी ठीक है' काफी लोकप्रिय हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियांशु आज यानि 26 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

प्रियांशु और वंदना की आज है शादी

प्रियांशु और वंदना की आज है शादी

प्रियांशु पिछले सात साल से गर्लफ्रैंड वंदना जोशी के साथ प्रेम संबंध में हैं। बता दें कि प्रियांशु और वंदना इसी साल की शुरुआत में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के चलते दोनों शादी नहीं कर पाए थे। लॉकडाउन खुला तो दोनों के परिजनों ने शादी की तारीख तय कर दी। तय तारीख के तहत रॉबिन उर्फ प्रियांशु पेनयुली आज यानि 26 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड वंदना जोशी से शादी करने जा रहे हैं। तो वहीं, शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी है।

शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य होंगे शामिल

शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य होंगे शामिल

दोनों की शादी देहरादून में होगी। जबकि दोनों का रिसेप्शन मुंबई में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह शादी प्राइवेट होगी और इसमे करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। जिसमे 25-25 लोग दोनों ओर से आएंगे। शुक्रवार (27 नवंबर) को हम देहरादून में रिसेप्शन करेंगे। माना जा रहा है को प्रियांशु और वंदना दिल्ली में भी वंदना के होम टाउन में रिसेप्शन करने वाले थे लेकिन कोरोना के चलते फिलहाल इसे टाल दिया गया है।

दोनों ने शॉर्ट फिल्म में एक साथ किया था काम

दोनों ने शॉर्ट फिल्म में एक साथ किया था काम

बता दें कि वंदना जोशी भी एक एक्ट्रेस के साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। उन्होंने टीवी, थिएटर और दो मुजिकल्स भी किए हैं। वह जल्द ही एक वेब सीरीज करने वाली हैं। प्रियांशु और वंदना 2013 में थिएटर के दौरान एक दूसरे से मिले थे जब वैभवी मर्चेंद ताज एक्सप्रेस म्युजिकली कर रही थीं। दोनों ने एक साथ कुछ शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है। प्रियांशु ने स्पोर्ट्स ड्रामा रश्मि रॉकेट की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे आकर्ष खुराना डायरेक्ट कर रहे हैं। एक ड्रामा एक धावक की है जोक गुजरात के कच्छ का है और बतौर एथलीट अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है।

वंदना और प्रियांशु की मुलाकात 2013 में हुई थी

वंदना और प्रियांशु की मुलाकात 2013 में हुई थी

प्रियांशु और वंदना की मुलाकात आज से सात साल पहले 2013 में हुई थी। दोनों एक प्ले के दौरान मिले थे। जिसमें प्रियांशु और वंदना जोशी ने लीड रोल किया था। तभी से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और अब दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+