उत्तराखंड: देवभूमि में दिल दहला देने वाला वाकया, गैंगरेप के बाद हत्या और शव के किए टुकड़े

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां चार दिन से लापता चल रही 10 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। लेकिन जिस स्थिति में शव था उसे देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस की मानें तो आरोपितों ने मासूम से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर झाड़ियों में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी बच्ची के परिजनों के परिचित थे।

5 अगस्त को हुई थी लापता

5 अगस्त को हुई थी लापता

जानकारी के मुताबिक, कोटद्वार में पांच अगस्त की शाम को घर से दुकान गई 10 साल की बच्ची लापता हो गई थी। मंगलवार तक उसका कुछ पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई। तफ्तीश में लगी पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रही धुंधली तस्वीर और भोजनमाता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश में पूरी ताकत झोंक दी।

शराब के नशे में दिया था दरिंदगी को अंजाम

शराब के नशे में दिया था दरिंदगी को अंजाम

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी पद्म (28) पुत्र कालू राम को गाड़ीघाट तिराहे से दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने की बात कबूल ली। साथ ही इस जुर्म में सहयोगी रहे दोस्त का नाम भी बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी अशोक (31) पुत्र सूरत को भी दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शराब के नशे में इस दरिंदगी को अंजाम दिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस शव बरामद करने रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में पहुंची तो सन्न रह गई। मौके पर बच्ची के शव के टुकड़े बिखरे हुए थे।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

कोतवाल मनोज रतूडी ने बताया कि पद्म और अशोक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मौके से बच्ची की चप्पल भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अपहरण, हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+