पुलवामा घटना पर कश्मीरी मूल के छात्र ने की आपत्तिजनक टिप्पणी
Dehradun news, देहरादून। कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमले को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कश्मीरी छात्र को श्रीदेव सुमन सुभारती मेडिकल ने निलंबित कर दिया है। कश्मीरी छात्र के कॉलेज के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर उससे एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। दूसरी तरफ, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया और उसे कॉलेज से निष्कासित करने की मांग की।

जवानों पर आतंकी हमले की खुशी मनाते हुए कैशर राशिद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। मामला संज्ञान में आते ही कॉलेज सुभारती विवि के रजिस्ट्रार ने डॉ श्रीराम गुप्ता ने राशिद का तत्काल निलंबित कर दिया। उसके कॉलेज में आने पर ही रोक लगा दी गई है।
उसे एक सप्ताह के अंदर खुद कॉलेज में उपस्थित होकर या मेल पर जवाब मांगा गया है। यदि तय समय में नोटिस का जवाब नहीं आया तो उसे कॉलेज से निष्कासित किया जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी छात्र गायब बताया गया है। खुफिया एजेंसियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications