पति-पत्नी की लड़ाई में फंसी जनता एक्सप्रेस, पुलिस और यात्रियों को भुगतना पड़ा खामियाजा

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां कॉल सेंटर में काम करने वाले एक युवक ने पत्नी को मायके जाने से रोकने के लिए जनता एक्सप्रेस में बम की झूठी सूचना रेलवे को दे दी। इस सूचना से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने करीब 1 घंटे 20 मिनट तक ट्रेन की पड़ताल की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इस दौरान जनता एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। वहीं देर रात पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

जनता एक्सप्रेम में मिली धमाका होने की सूचना

जनता एक्सप्रेम में मिली धमाका होने की सूचना

मीडिया खबरों के मुताबिक, जनता एक्सप्रेस देहरादून रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए गुरुवार शाम 6:20 पर रवाना होती है। रोजाना की तरह गुरुवार को भी ट्रेन में यात्री सवार थे। करीब पौने छह बजे एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पूछताछ केंद्र में पहुंचा औक वहां मौजूद कर्मचारियों को बताया कि देहरादून से डोईवाला के बीच ट्रेन में धमाका होने वाला है, इसलिए ट्रेन को रुकवा लो। इतना कहते ही व्यक्ति वहां से फरार हो गया। यह सुनते ही इनक्वॉयरी में तैनात कर्मी के हाथ-पांव फूल गए।

पुलिस ने ट्रेन की ली तलाशी

पुलिस ने ट्रेन की ली तलाशी

उसने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसओ जीआरपी दिनेश कुमार के अलावा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स स्टेशन पर मौके पर पहुंची और तुरंत पूरी ट्रेन खाली कराई। बम डिस्पोजल और डॉग स्कवॉयड ने ट्रेन की तलाशी ली। बम निरोधक दस्ता ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैग समेत टिफिन तक को चेक किया। लेकिन बम निरोधक टीम को कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था

पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था

रेलवे पुलिस के एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि देर रात झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति आशीष नंदा निवासी को गुरु रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी के अनुसार आशीष नंदा एक कॉल सेंटर में काम करता है। इन दिनों उसके सास-ससुर घर आए हुए थे। बृहस्पतिवार को आशीष का पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था।

पत्नी को रोकने के लिए दी थी फर्जी सूचना

पत्नी को रोकने के लिए दी थी फर्जी सूचना

विवाद बढ़ता देख उसकी पत्नी मां-बाप को वापस भेजने के लिए उन्हें लेकर रेलवे स्टेशन आ गई। आशीष को लगा कि उसकी पत्नी भी मां-बाप के साथ जा रही है। पत्नी को रोकने के लिए ही उसने ट्रेन में विस्फोटक की झूठी सूचना दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+