देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर के जरिए कई देशों के लोगों से करोड़ों की ठगी

देहरादून। देहरादून पुलिस को कुछ दिनों पहले कनेडियन पुलिस ने देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर चलने की जानकारी दी थी। देहरादून में चल रहे ये कॉल सेंटर कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए और दूसरे देशों में लोगों को फोन कर खुद को अलग-अलग कंपनियों का तकनीकी सहायक बताते थे। इसके बाद उनके सिस्टम में तकनीकी कमियां आने और उनको दूर करने के एवज में अवैध रूप से ठगी कर करोड़ों की कमाई कर रहे थे।

Fake call centre busted in Dehradun

उत्तम नगर दिल्ली के भूपेन्द्र सिंह और कुछ अन्य ने पटेल नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा क्लेमनटाउन थाने में ही दो-तीन और मुकदमे दर्ज कराए गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी ने चार टीमें गठित की। पुलिस टीमों ने एक साथ संबन्धित स्थानों पर (संधु सेंटर ट्रांसपोर्ट नगर, बिजनेस पार्क क्लेमनटाउन) में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने पांच अभियुक्तों को कंप्यूटर, लैपटाप, हार्ड डिस्क, रजिस्टर समेत कुछ जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए।

अभियुक्त गण मूल रूप से बाहरी प्रदेशों के हैं और साइबर एक्सपर्ट व उच्च शिक्षित हैं। पुलिस ने रंजन कुमार पलामू, झारखंड, शिक्षा -एमएससी, बीएड, मयंक बंसल चंद्रबनी पटेलनगर देहरादून शिक्षा -स्नातक, राजा लांबा राजपुर देहरादून, संदीप राणा चंद्रबनी, अंशुल श्रीवास्तव जीएमएस रोड देहरादून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+