देहरादून: खाई में गिरी कार, मॉडल सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून। देहरादून जिले के साहिया में सोमवार देर शाम बैराटखाई से जंदोऊ मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो युवक और एक युवती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 18 साल की स्वाति चौहान पुत्री नारायण सिंह की मौत हो गई है। स्वाती मॉडलिंग करती थी। बताया गया कि स्वाति को ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए मुंबई जाना था। वह पहले भी कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग ले चुकी थी।

dehradun car fell into ditch three died

खाई में गिरी कार

सोमवार को जैंदऊ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्वाती और उसके दोस्त कार में सवार होकर घूमने के लिए बैराटखाई की ओर जा रहे थे। देर शाम करीब 7 बजे मोटर मार्ग पर ड्राइवर का कार से नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्वाती चौहान (18) पुत्री नारायण सिंह, शुभम तोमर (21) पुत्र विरेंद्र सिंह और रुचि रावत (20) पुत्री गीतम निवासी कांडोई खत बिन्हार की मौत हो गई। वहीं, संदीप सिंह (25) पुत्र सरदार सिंह, मुकुल (21) पुत्र जालप सिंह, शिखा रावत (22) पुत्री गीतम घायल हो गए।

मॉडलिंग करती थी स्वाती चौहान

हादसे में मरने वाले 18 साल की स्वाती चौहान मॉडलिंग करती थी। परिजनों ने बताया कि स्वाति को ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए मुंबई जाना था, लेकिन ये हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि स्वाती पहले भी कई कॉन्टेस्ट में भाग ले चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+