उत्तराखंड में कल से एक हफ्ते का 'कोविड कर्फ्यू', सख्ती से लागू होंगी ये पाबंदियां

देहरादून, मई 10: उत्तराखंड में मंगलवार से एक हफ्ते के लिए 'कोविड कर्फ्यू' लागू हो जाएगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति रहेंगे, जबकि अन्य दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ रावत की मंजूरी के बाद कैबिनेट मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कोविड कर्फ्यू 11 मई सुबह छह बजे से 18 मई सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान दूध, फल, सब्जियों व मीट की दुकानें सुबह सात से दस बजे तक ही खोलने की इजाजत दी गई है।

Covid curfew in Uttarakhand to be imposed from May 11 till May 18

शादियों में 20 से ज्यादा संख्या नहीं होगी

सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में किसी भी तरह के धार्मिक व राजनीतिक आयोजनों पर प्रतिबंध है। शादियों में 20 से ज्यादा संख्या नहीं होगी। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। संक्रमण बढ़ने पर वैसे लोगों से सरकार की अपील है कि वे शादियों की तिथियां फिलहाल स्थगित कर दें। उन्‍होंने बताया कि बाहर से आने वालों को 72 घंटें पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव दिखानी होगी। वहीं, प्रवासियों को स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा।

5890 नए केस, 180 लोगों की मौत

राज्‍य में कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो रविवार को यहां संक्रमण के 5890 नए केस सामने आए। वहीं, वायरस की चपेट में आकर रिकॉर्ड 180 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इस दौरान 2731 लोग ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 74,114 पर पहुंच गई है। शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना संक्रमण के केस कम मिले। राज्‍य में शनिवार को 8,390 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जबकि 118 लोगों की जान गई थी। रविवार को संक्रमण के 5890 केस मिले हैं, जो शनिवार के मुकाबले 2500 कम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+