देहरादून: कर्ज चुकाने के लिए मां-बाप ने नवजात बच्ची का 50 हजार में किया सौदा

देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून के विकासनगर बाबूगढ़ क्षेत्र में कर्ज चुकाने के लिए अपने दुधमुंहे बच्चे को 50 हजार में सौदा करने का एक सनसनीखेज़ मामला सामने है. आया विकासनगर की इस घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद विकासनगर कोतवाली पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की मदद से इस पूरे मामले का खुलासा किया। अब बच्चे को वापस उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। यह भी पता चला हे कि पूजा से जिस युवती ने बच्चे को खरीदा है, वह शादी नहीं करना चाहती थी. लेकिन बच्चे को गोद लेना चाहती थी।

 couple sold his baby in fifty thousand in dehradun

डिलीवरी के लिए लिया था कर्ज़

दंपति ने ऑपरेशन से डिलीवरी कराने के लिए क्षेत्र की एक महिला से कर्ज लिया था. कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से महिल ने दोनों पर दबाव बनाया। पैसे के बदले युवती ने उन दोनों से कर्ज चुकाने के बदले बच्चे को देने की बात कही. दोनों ने दिल पर पत्थर रखकर बच्चे को 50 हजार रुपये में कर्ज चुकाने के लिए सौदा तय कर दिया. सौदा दो रुपये के टिकट लगे सादे कागज पर किया गया। बताया जा रहा है कि जिस युवति ने सौदा किया है, वो अविवाहित है। पुलिस के अनुसार बच्चे को बेचने का सौदा एक निजी अस्पताल की नर्स के जरिए हुआ था.

पुलिस ने जानकारी मिलते ही बच्चे को कब्जे में लेकर माता-पिता समेत खरीददार युवती और निजी अस्पताल की नर्स को हिरासत में ले लिया है. मामले को लेकर अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है. पूरे मामले की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग कर रहा है। क्षेत्र में मजूदरी करने वाला परविंदर (रॉकी) पत्नी सिमरन के साथ रहता है. जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल में करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी की ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी।

डिलीवरी के लिए उसने 20 हजार रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन वो कर्ज चुका नहीं पाया. परविंदर की पत्नी ने निजी अस्पताल की नर्स से इस बारे में बताया और बच्चे को बेचने की बात कही। नर्स ने देहरादून निवासी अपनी परिचित पूजा गुरुंग नाम की लड़की से संपर्क कर पचास हजार रुपये में बच्चे का सौदा पक्का करवा दिया। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी लग गई थी। इसको देखते हुए पुलिस मामले पर नजर बनाए हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले साल तीन दिसंबर को सौदा किया गया था.

बेचने वाली दंपति ने खरीदार से मिले चेक को बैंक से भुना भी लिया था।. इस बीच बच्चे को लेने पहुंची पूजा और बच्चे के माता-पिता समेत पुलिस ने निजी अस्पताल की नर्स को भी हिरासत में ले लिया है. एसएसपी निवेदिता कुकरेती की मानें तो बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के सामने पेश किया जाएगा. उनके सुझाव के बाद की आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+