पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने पहुंचे कांग्रेसी, बारिश में वहां मिली कुर्सियां खाली
Dehradun News, देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर में बारिश के चलते पीएम नरेंद्र मोदी विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने नहीं पहुंच सके। लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम का विरोध करने के लिए रुद्रपुर के आंबेडकर चौक पर इकट्ठा हुए। पुलिस ने भारी गहमागहमी के बीच पार्टी नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी के रैली स्थल न पहुंचे और तेज बारिश होने के कारण भाजपा कार्यकर्ता, लोग मैदान से वापस लौटने लगे है।

कांग्रेसियों ने किया था विरोध का ऐलान
कांग्रेसियों के ऐलान को देखते हुए जनसभास्थल और रुद्रपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बता दें कि प्रधानमंत्री का विरोध करने के लिए सुबह से ही कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता जुटने इकट्ठे होना शुरू हो गए थे। वहीं, पुलिस ने पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी सहित कई कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। बस में चढ़ाए जाने से पहले मंत्री प्रसाद नैथानी काले झंडे हिलाकर प्रधानमंत्री वापस जाओ के नारे लगाते रहे।

पीएम को बिना सुने वापस लौट के कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विमान एमआई- 17 सुबह करीब सात बजकर सात मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा। कुछ देर बाद उन्हें यहां से आगे के लिए निकलना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनका हेलीकॉप्टर आगे के लिए उड़ान नहीं भर सका। वहीं दोपहर 12 बजे से रुद्रपुर रैली स्थल में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। वहीं करीब एक बजे रुद्रपुर में फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिस कारण लोग रैली स्थल से लौटने लगे।












Click it and Unblock the Notifications