उत्तराखंड: अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे वाहन सवार गहरी खाई में गिरे, दस लोगों के मरने की आशंका

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में करीब 10 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, जबकि आठ लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। जिस वक्य यह हादसा हुई उस वक्त वाहन में करीब 18 लोग सवार थे। यह हादसा चमोली जिले के थराली इलाके में देवाल-घेस मोटरमार्ग पर हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे थे।

a Vehicle collapsed in deep ditch in Chamoli

मीडिया खबरों के मुताबिक, चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर मैक्स वाहन वलाण से देवाल की ओर आ रहा था। गांव से दो किमी दूर काली ताल के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरा। हादसे में दस लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस औऱ जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं, एसडीएम थराली के मुताबिक वाहन में 18 से ज्यादा लोग सवार थे। फिलहाल, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है। आपको बता दें, शनिवार रात को वलाण गांव के पद्म सिंह पटाकी की देवाल के एक होटल में मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव के कुछ लोग आज सुबह उनके अंतिम संस्कार के निकले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+