देहरादून: 47 साल के व्यक्ति में COVID-19 की पुष्टि, उत्तराखंड में सातवां मामला

देहरादून। लॉकडाउन के बावजूद देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को उत्तराखंड के देहरादून में 47 वर्षीय शख्स में कोरोना पॉजिटिव मिला। डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने मरीज में कोरोना की पुष्टि की है। अब तक प्रदेश में कोरोना के सात मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3 को नेगेटिव टेस्ट के बाद छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के तीन ट्रेनी आईएफएस, एक अमेरिकी नागरिक और स्पेन से लौटे कोटद्वार के एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। शनिवार को भी दुबई से लौटे एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

47 year old man has tested positive for covid 19 in uttarakhand dehradun

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले 47 वर्षीय शख्स में 24 मार्च को कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए थे। 26 मार्च को उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। 27 मार्च को उसका सैंपल हल्द्वानी लैब में जांच के लिए भेजा गया। मरीज सेना में सूबेदार है और 10 मार्च को वह छुट्टी बिताकर देहरादून लौटा था। हालांकि, तब उसमें कोरोना के लक्षण नहीं थे। डॉ. अमिता उप्रेती के मुताबिक, 27 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें से 26 रिपोर्ट नेगेटिव है। जबकि एक पॉजिटिव पाई गई है।

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 24,089 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 979 हो गई है, जबकि इस महामारी से 25 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है। इस दौरान जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी, जिसके लिए तमाम राज्य सरकारें सारे इंतजाम करने में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+