उत्तराखंड में हार के बाद क्या बोले कांग्रेस नेता हरीश रावत
उत्तराखंड में कांग्रेस की हार पर कांग्रेस नेता व पार्टी उम्मीदवार हरीश रावत ने कहा कि हम प्रदेश की जनता का दिल नहीं जीत सके।
देहरादून, 10 मार्च। कांग्रेस के अनुभवी नेता और उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से सीएम पद के चेहरे के तौर पर प्रचारित किए गए हरीश रावत विधानसभा चुनावों में खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। प्रदेश की कुल 70 सीटों में से कांग्रेस को अभी तक 3 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि 16 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। वहीं भाजपा 11 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों के आधार पर भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है, जबक कांग्रेस का पांचों राज्यों में सूपड़ा साफ हो गया है। रुझानों से पहले संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हरीश रावत ने कहा था कि हम 36 नहीं 46 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

हम उत्तराखंड की जनता का दिल नहीं जीत सके
वहीं, अब तक के रुझानों में पार्टी की हार दिखाई देने पर हरीश रावत के सुर बदले बदले दिखे। मीडियाकर्मियों से बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का दिल जीतने की हमारी कोशिश कुछ कम थी। हमें यकीन था कि लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे, हमारे प्रयासों में कोई कमी रही होगी, मैं इसे स्वीकार करता हूं और हार की जिम्मेदारी लेता हूं।
यह भी पढ़ें: J-K: सुरक्षाबलों ने पिछले 12 घंटे में जैश के कमांडर वानी समेत मार गिराए 5 आतंकी
हमारी अभियान रणनीति अपर्याप्त थी
Recommended Video
हरीश रावत ने आगे कहा कि हमारी अभियान रणनीति अपर्याप्त थी और मैं इसे अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर स्वीकार करता हूं। लोगों ने बहुत अच्छा काम किया और मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं लोगों का विश्वास नहीं जीत सका लेकिन मैं अपनी बेटी और जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई देना चाहता हूं।
इतनी महंगाई के बाद भी जनता बीजेपी जिंदाबाद कह रही है
मेरे लिए, परिणाम बहुत आश्चर्यजनक हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इतनी भारी महंगाई के बाद, अगर यह जनता का जनादेश था, तो लोक कल्याण और सामाजिक न्याय की परिभाषा क्या है? इसके बाद भी लोग 'बीजेपी जिंदाबाद' कह रहे हैं, मैं समझ नहीं पा रहा हूं।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications