सीट बेल्ट ना लगाने से एक और हादसा, इमरजैंसी लैंडिंग में CM हरीश रावत चोटिल,एम्स में भर्ती

खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर हवा में हिल गया जिससे रावत झटका लगा और वो गिर गए। इस हादसे में उनके गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई है। घटना के बाद उन्हें फौरन दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, ज हां उनका ईलाज चल रहा हैं।
डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया है। रावत अभी एम्स में ही भर्ती हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि हरीश रावत ने उड़ान के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाई थी जिसके कारण जब झटका लगा तो वो संभल नहीं पाए और चोटिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications