उत्तराखंड: देहरादून में भारी बारिश के बीच नाले में गिरी कार, एक यात्री लापता, SDRF तलाश में जुटी

देहरादून। हिमालयी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के निकट भारी बारिश के दौरान एक कार हादसे का शिकार हो गई। यहां कारगी इलाके में कार एक नाले में जा गिरी। उस कार में दो लोग सवार थे। पता चलने पर उनमें से एक स्थानीय लोगों ने बचा लिया। वहीं, दूसरे व्यक्ति के लिए एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।

Uttarakhand: car fell

कार के नाले में दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो सामने आया है। एसडीआरएफ की टीम ने क्षतिग्रस्त कार को निकलवाया है। कार का उूपरी हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। एसडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि, राज्य में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। राजमार्गों पर पहाड़ टूटकर गिरे हैं और काफी वाहन पत्थरों-शिलाओं के ढहने से ​क्षतिग्रस्त हुए हैं। बीती रात भारी बारिश के बाद दो लोगों को लेकर जा रही कार कारगी इलाके में नाले में गिर गई। उसके बाद उन यात्रियों में से एक लापता हो गया।

Uttarakhand: car fell

ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर टूटा पहाड़
बीते रोज ही उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ ढह जाने से रास्ता बाधित हो गया। उस दौरान एक ट्रक तो खाई में गिरते-गिरते बचा। वहां जिस वक्त भूस्खलन हो रहा था, तब बड़े-बड़े वाहन ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे थे। उनमें से कई वाहन भूस्खलन की जद में आ गए और क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के उूपर पहाड़ से मोटी-मोटी शिलाएं गिरीं। इससे इलाके की कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। जिनमें गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिले के सिरोबगड और नारकोटा क्षेत्रों में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। उसके बाद वहां शुक्रवार को भूस्खलन हुआ। जिससे राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, हालात बिगड़ते देख रुद्रप्रयाग के पास मेदानपुर में केदारनाथ-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया।

Uttarakhand: car fell

न्यूज एजेंसी ने बताया कि, इस सप्ताह की शुरुआत में, उत्तराखंड में देहरादून-रानीपोखरी-ऋषिकेश राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही की सुविधा के लिए खोला गया एक वैकल्पिक मार्ग अचानक बाढ़ में तबाह हो गया। जिसमें कई वाहन भी नदी की जलधारा में बह गए। अधिकारियों के मुताबिक, राजमार्ग पर भूस्खलन की घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, वहां लगातार तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते भूस्खलन की घटनाओं की आशंका से कई जगहों पर राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं। एक वीडियो में दिखाया गया है कि, राज्य की एक सड़क बाढ़ के पानी में बह गई। तेज रफ्तार की जलधाराओं में एक वाहन को बहते हुए देखा जा सकता है। अब आप देख रहे हैं, उस क्षेत्र के दृश्य, जहां बीते रोज भूस्खलन हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+