'द ग्रेट खली' का बदला पूरा, 2 मिनट में 3 पहलवानों को किया ढ़ेर
देहरादून। द ग्रेट खली के नाम से मशहूर रेसलर खली ने हल्द्वानी का अपना बदला पूरा कर दिया है। खली ने देहरादून में अपना बदला पूरा कर लिया। विदेशी रेसलरों के हाथों घायल हुए खली ने देहरादून में रविवार को हुई फाइट में अपना बदला पूरा कर लिया। डेथ वारंट साइन कर चुके खली पर टूट पड़े रेसलर, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती
खली का बदला पूरा
बदले की आग में जल रहे खली ने महज 2 मिनट में ही रिंग में मौजूद तीनों पहलवानों को ढ़ेर कर दिया। खली ने कनाडा के रेसलरों को चित कर अपना बदला पूरा कर लिया। खली ने ब्रॉडी स्टील, मैक्स और अपोलो को एक भी हमला करने का मौका नहीं दिया और एकतरफा मुकाबले में उन्हें हरा दिया।
इस जीत के साथ ही खली अपने शो 'द ग्रेट खली रिटर्न्स मेगा शो' के विजेता बन गए। आपको बता दें कि इससे पहले हल्द्वानी में मैच के दौरान बुरी तरह घायल हुए खली ने देहरादून मैच से पहले विशेष पूजा-अर्चना की। बदला लेने रिंग में उतरे खली ने तीनों रेसलरों को कुर्सियों से पीटा। इससे पहले ही खली ने ऐलान कर दिया था कि वो अपने खून का बदला खून से लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications