उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू, विधानसभा निलंबित
नयी दिल्ली। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में चल रही उठा-पटक आखिरकार खत्म हो गई। रविवार को उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने केंद्र सरकार ने फैसले मानते हुए उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को लागू करने का आदेश दे दिया।

हलांकि इस फैसले से पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत को विश्वास साबित करने तक का वक्त भी नहीं दिया गया। आपको बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत को विश्वास मत परीक्षण करना था, लेकिन उन्हें ये वक्त दिए बिना ही प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है।
आपको बता दें कि भाजपा ने दावा किया है कि उस के पास 36 विधायकों का समर्थन है और अगर उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया तो वो सरकार बना सकते हैं। जबकि कांग्रेस ने इस फैसले को चुनौती देने की बात कही है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने को वो कानूनी चुनौती देंगे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की थी और राष्ट्रपति शासन की मांग की थी। इस स्टिंग में हरीश रावत को बागी विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए खरीद-फरोख्त करते हुए देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications